रील्स बनाने का सिर्फ़ एक ही सही तरीका नहीं है
एक्सप्लोर करें, प्रयोग करें, कोलेबरेट करें और बनाएँ, फिर यही प्रक्रिया दोहराएँ
अपनी क्रिएटिविटी, अपनी कम्युनिटी और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए Reels सबसे अच्छा प्लेटफ़ॉर्म है.
नया क्या है
हमारे नए टूल्स की मदद से रील्स बनाने और कोलेबरेट करने के ज़्यादा तरीके
ट्रायल रील पोस्ट करें
जो लोग आपको फ़ॉलो नहीं करते हैं, उनके साथ नया कंटेंट शेयर करके यह समझें कि वह कैसा परफ़ॉर्म कर रहा है.
नए टेक्स्ट टूल
हमारे क्रिएटिव टूल्स में सुधार, ताकि आपको खुद को अभिव्यक्त करने और अपने कंटेंट को अपने अंदाज़ में बनाने के ज़्यादा तरीके मिल सकें.
Reels पर एक से ज़्यादा ऑडियो ट्रैक
एक रील में 20 तक ट्रैक जोड़ें और ऐप में एडिट करते समय टेक्स्ट, स्टिकर और क्लिप जैसे एलिमेंट को ऑडियो के साथ विज़ुअल रूप से अलाइन करें.
अपनी क्रिएटिविटी को सामने आने दें
हो सकता है आपका कंटेंट मस्ती भरा हो या यह जानकारी देने वाला हो सकता है. अपने बेहतरीन ब्यूटी सीक्रेट शेयर करने से लेकर दुनिया को अपनी सुपरपावर दिखाने तक, Instagram Reels में वे सभी टूल्स उपलब्ध हैं, जिसकी ज़रूरत आपको छोटे वीडियो बनाने के लिए होती है और आप अपने आइडिया को जीवंत बना सकते हैं.
नए फ़ीचर
ट्रायल रील्स की मदद से नया कंटेंट आज़माएँ
नोट: ट्रायल रील्स फ़ीचर का उपयोग करने के लिए आपके पास प्रोफ़ेशनल अकाउंट होना चाहिए. फ़िलहाल जारी टेस्टिंग प्रोसेस में उन चुनिंदा क्रिएटर्स को ट्रायल रील्स फ़ीचर की एक्सेस मिल सकती है, जिनके पास प्रोफ़ेशनल अकाउंट नहीं है
Reels से जुड़े सुझाव
अच्छी रील में कौन-सी चीज़ें होती हैं?

अपनी ऑडियंस से जुड़ें
लोगों से जोड़ने वाला कंटेंट बनाएँ अगर वे आपकी रील देखते हैं और उन्हें लगता है कि “यह तो मैं ही हूँ”, तो समझें कि आप एकदम सही रास्ते पर हैं.

अपना नज़रिया पेश करें
अपनी खूबियाँ दिखाएँ. अपने जुनून से जुड़ी चीज़ें शेयर करें. लोगों को कुछ सीखने का मौका दें. या फिर कुछ ऐसा शेयर करें जो आपकी खासियत दिखाए.

बातचीत में शामिल हों
किसी पल में होने वाली बातचीत पर अपना नज़रिया रखें. अभी जो कुछ हो रहा है, लोग उसके बारे में आपके विचार सुनना चाहते हैं.

अपने डर से छुटकारा पाएँ
ध्यान रखें कि रील बनाने का कोई भी “सीधा” तरीका नहीं है. आपका तरीका ही सही तरीका है. अगर आपको मज़ा आ रहा है, तो हो सकता है कि आपकी ऑडियंस को भी मज़ा आए.

लोगों को आश्चर्यचकित कर दें
कोई बड़ा खुलासा करने का प्लान बनाएँ, पंचलाइन जोड़ें या उसे प्लॉट ट्विस्ट के साथ खत्म करें. यहाँ तक कि छोटे से छोटा दिलचस्प ट्रांज़िशन भी लोगों को एक से ज़्यादा बार देखने के लिए प्रेरित कर सकता है.

इस बारे में ज़्यादा न सोचें!
अगर आप स्टोरीज़ बना सकते हैं, तो आप रील्स भी बना सकते हैं. Reels, वीडियो से जुड़ी अलग-अलग लेवल की स्किल रखने वाले क्रिएटर्स के लिए है. रील बनाना उतना ही आसान हो सकता है, जितना कि अपने कैमरा रोल से फ़ोटो या वीडियो क्लिप की सीरीज़ में ऑडियो जोड़ना!
मन में कुछ सवाल हैं?
How to reply to a comment with a Reel?
Simply tap reply on any comment left on one of your reels and then tap the camera icon. You’ll see the comment appear as a sticker that you can use in a reel that you record or upload from your camera roll.
How do I upload high resolution reels?
Go to your settings in the Instagram app.

