INSTAGRAM के ज़रिए मॉनेटाइज़ करें
अपना पसंदीदा काम करके पैसे कमाएँ
खुद को और अपने निजी ब्रांड को सही तरीके से पेश करते हुए Instagram पर बनाए गए कंटेंट से पैसे कमाएँ.
हर क्रिएटर के लिए सफलता के अलग-अलग मायने होते हैं. चाहे आपने अब तक मॉनेटाइज़ करना शुरू न किया हो या आप मॉनेटाइज़ करने की ओर आगे बढ़ रहे हों, यह समझना ज़रूरी है कि आपके पास कौन-से विकल्प हैं, ताकि आप पता लगा सकें कि आपके लिए सबसे सही क्या काम करेगा.
अपनी ऑडियंस से कमाई करें
क्रिएटर बनने की अपनी यात्रा में अपने फ़ॉलोअर्स के सपोर्ट से पैसे कमाएँ
ब्रांड से कमाई करें
ब्रांड के साथ कोलेबरेट करके पैसे कमाएँ
Instagram से कमाई करें
बोनस
बोनस के ज़रिए आपको अपनी रील्स, कैरोसल और एक फ़ोटो वाली पोस्ट की परफ़ॉर्मेंस के लिए रिवॉर्ड दिया जाता है.
जाने-माने तरीके
Instagram पर अपने कंटेंट से पैसे कमाने के सुझाव

अपने लक्ष्यों पर विचार करें और देखें कि आपकी ऑडियंस उनमें कैसे फ़िट होती है
Instagram पर पैसे कमाने का कोई एक तरीका नहीं होता. अपने लक्ष्यों को पहचानने के लिए समय निकालें और फिर सोचें कि आपकी ऑडियंस उन लक्ष्यों को पाने में आपकी किस तरह मदद कर सकती है. जब आपको यह पता चल जाए, तो आप मॉनेटाइज़ेशन के अलग-अलग विकल्पों को एक्सप्लोर करना शुरू कर सकते हैं.

मॉनेटाइज़ेशन टूल को मिला-जुलाकर आज़माएँ
अलग-अलग स्ट्रेटेजी के साथ एक्सपेरिमेंट करने या एक बार में कई तरीके आज़माने से न हिचकिचाएँ. आप सब्सक्रिप्शंस के ज़रिए एक्सक्लूसिव कंटेंट बना सकते हैं, गिफ़्ट फ़ीचर के ज़रिए अपने फ़ैन्स से सपोर्ट पा सकते हैं या अपने फ़ेवरेट ब्रांड के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं — ये सभी चीज़ें एक ही समय पर कर सकते हैं.

जाँचें और जानें
जब आप अलग-अलग मॉनेटाइज़ेशन टूल आज़माते हैं, तो इस बात पर नज़र रखें कि आपकी ऑडियंस को क्या पसंद आ रहा है. परिणामों का विश्लेषण करें, फ़ीडबैक लें और उसी हिसाब से बदलाव करें. नियमित रूप से काम करते रहने पर, आप Instagram पर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

