इफ़ेक्ट एडिट करना

कीफ़्रेम का उपयोग करके अपने वीडियो में जान फूँकने का तरीका

@omgadrian के साथ

Edits में कीफ़्रेम का उपयोग करने का तरीका जानें, ताकि स्मूद ज़ूम, डायनेमिक टेक्स्ट और ओवरले के साथ स्टैटिक शॉट को दिखने में असली जैसा बनाया जा सके. दर्शकों को एंगेज रखें और अपने वीडियो को और भी आकर्षक बनाएँ, यहाँ तक कि सोलो शूटिंग करते समय भी!

कीफ़्रेम की मदद से आप अपने वीडियो को ज़्यादा डायनेमिक बना सकते हैं.

अपने शॉट में भावनाओं या जानकारी पर ज़्यादा ज़ोर देने के लिए कीफ़्रेम बहुत बढ़िया होते हैं.

आप अपने वीडियो के अन्य एलिमेंट जैसे टेक्स्ट, ओवरले और कटआउट पर कीफ़्रेम का उपयोग कर सकते हैं.

अगर आपको कभी भी ऐसा लगता है कि आपके वीडियो जोश से भरे नहीं हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है कि आप कीफ़्रेम का उपयोग नहीं कर रहे हैं.

[ 0:05 ] जबकि *यह* कीफ़्रेम के साथ Edits में आसानी से हासिल किया जा सकता है. आइए आपके फ़ुटेज में जान फूँकने के तरीके के बारे में बात करें.

जब आप ऐसे स्टैटिक शॉट का उपयोग करते हैं, जिनमें कोई मोशन नहीं होता है, तो ऐसा लग सकता है कि आपके वीडियो में सब कुछ स्थिर है. लेकिन कीफ़्रेम का उपयोग करके आसान, स्लो ज़ूम-इन आपके शॉट में भावना या जानकारी पर ज़ोर देना शुरू कर सकता है.

[ 0:24] हम ऐसा इस तरह करते हैं.

बस वह क्लिप चुनें जिसमें आप कीफ़्रेम जोड़ना चाहते हैं. + बटन से डायमंड को हिट करें. आइए क्लिप के अंत तक स्क्रब करें, ज़ूम करने के लिए बस पिंच करें. बस हो गया! चलिए इसे फिर से देखें.

बस हो गया!

इससे आँखें मूवमेंट को फ़ॉलो करती हैं, जिससे आपके दर्शक का ध्यान बनाए रखने में मदद मिलती है क्योंकि आपका शॉट जीवंत महसूस होने लगता है.

[ 0:44 ] टेक्स्ट, ओवरले और कटआउट के लिए भी कीफ़्रेम उपलब्ध हैं.

इसलिए, चाहे आप कुछ टाइटल जोड़ रहे हों, सीधे कैमरे से बात कर रहे हों या अपने शॉट को बीट ड्रॉप के साथ सिंक कर रहे हों, कीफ़्रेम आपके वीडियो को और भी डायनेमिक बनाने का एक बेहतरीन तरीका है, यहाँ तक कि तब भी जब आप खुद ही वीडियो बना रहे हों.