वीडियो एडिट करना

एक टैप में इफ़ेक्ट लागू करना

@omgadrian के साथ

अपने वीडियो में किसी व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को हाइलाइट करने, टैग करने या धुँधला करने जैसी चीज़ें करने के लिए आसानी से इफ़ेक्ट जोड़ें. इन आसान लेकिन असरदार इफ़ेक्ट की मदद से अपने कंटेंट की अलग पहचान बनाएँ. ये इफ़ेक्ट किसी भी क्रिएटर और किसी भी स्टाइल के लिए काम करते हैं.

आसानी से एडिट करें: एक टैप में जटिल वर्कफ़्लो को आसान बनाएँ.

टार्गेट किए गए इफ़ेक्ट: किसी खास व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को आसानी हाइलाइट करें, उनमें बदलाव करें या लेबल करें.

दूसरों से अलग दिखें: अपने वीडियो को शानदार बनाएँ और फ़ीड में लोगों का ध्यान आकर्षित करें.

ज़्यादातर लोगों की मान्यता के विपरीत, आपको अपने वीडियो को दूसरों से अलग दिखाने के लिए किसी तरह के महँगे सॉफ़्टवेयर की ज़रूरत नहीं है.

Edits आपके पूरे क्रिएटिव प्रोसेस के दौरान मदद करेगा, ताकि आप बेहतरीन वीडियो बना पाएँ.

Edits में इन फ़्री इफ़ेक्ट का उपयोग करके अपने वीडियो को सबसे अलग दिखाना पहले कभी इतना आसान नहीं था. आप वीडियो में किसी खास ऑब्जेक्ट पर कुछ ही सेकंड में इफ़ेक्ट लागू कर सकते हैं.

क्योंकि आम तौर पर, इस तरह की चीज़ हर फ़्रेम में करनी पड़ती है.

इसे टैग इफ़ेक्ट कहते हैं. मैं आपको इसका तरीका बताऊँगा.

अपने वीडियो एडिट में, नीचे की ओर नेविगेशन बार तक स्क्रॉल करें, जब तक कि आपको "इफ़ेक्ट" दिखाई न दे. उसे चुनें और "टैग करें" पर क्लिक करें. बस यहाँ क्लिक करें, फिर सही टैग जोड़ें और हमारा काम हो गया!

और मुझे इसके बारे में जो चीज़ सबसे ज़्यादा पसंद है, वह यह है कि इससे आपके दर्शकों के लिए यह जानना आसान हो गया है कि आप अपने वीडियो में कौन-सी कंपनियों, ब्रांड या प्रोडक्ट का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि वे उसे देख रहे हैं.

भले ही आप किसी भी तरह का कंटेंट बनाते हों, चाहे वह लाइफ़ स्टाइल हो या फ़ैशन या मेरी तरह टेक्नोलॉजी, हर क्रिएटर को इन इफ़ेक्ट का काफ़ी फ़ायदा मिल सकता है.