क्रिएटिव प्रेरणा
अपने अगले वीडियो के लिए प्रेरणा पाएँ
@omgadrian के साथ
आप जो कंटेंट पोस्ट करते हैं, उसके आधार पर पर्सनलाइज़ की गई प्रेरणा पाएँ. इसमें ट्रेंडिंग ऑडियो, लोकप्रिय विषय और उपयोग के लिए तैयार टेंप्लेट शामिल हैं.
बिल्ट-इन इंस्पिरेशन टैब के ज़रिए क्रिएटिव ब्लॉक को दूर करें. देखें कि अन्य क्रिएटर्स क्या पोस्ट कर रहे हैं और कौन-सा कंटेंट लोगों को एंगेज कर रहा है — आपको ये सभी चीज़ें एक ही जगह पर देखने को मिलेंगी, ताकि आप अपने अगले आइडिया पर काम कर पाएँ.
आइडिया सेव करें और बुकमार्क करें. साथ ही, स्टिकीज़ जोड़कर याद रखें कि क्या चीज़ अलग दिखी और आप कैसे उसमें अपना ट्विस्ट ला सकते हैं.
अपने अगले वीडियो को बेहतर बनाने के लिए ट्रेंडिंग ऑडियो, लोकप्रिय विषयों और टेंप्लेट के सुझाव पाएँ.
"आइए इस बारे में बात करते हैं कि आप खुद को कैसे प्रेरित रख सकते हैं. Edits — आपके मोबाइल पर शानदार वीडियो बनाने के लिए एकमात्र ऐप है.
[ 0:07 ] क्रिएटिव ब्लॉक असल में एक समस्या है और कभी-कभी हमें अपना पसंदीदा काम करने से रोक सकती है, जो है क्रिएटिविटी दिखाना. Edits आपके लिए चीज़ों को आसान बनाता है, क्योंकि ऐप में मौजूद प्रेरणा टैब में, जो आपको यहाँ मिलेगा, आपके पास एक क्रिएटिव को-पायलट है जो आपके आइडिया को वास्तविकता में बदलने के हर चरण में आपकी मदद कर सकता है.
[ 0:22 ] आप देख सकते हैं कि अन्य क्रिएटर्स क्या पोस्ट कर रहे हैं और कौन-सा कंटेंट लोगों को एंगेज कर रहा है, ताकि आप अपने अगले वीडियो के लिए प्रेरणा ले सकें. आप यहाँ मौजूद प्लस के निशान को दबाकर भी आइडिया सेव कर सकते हैं और स्टिकीज़ के ज़रिए खुद यह याद रख सकते हैं कि आपको किसी खास वीडियो के बारे में क्या पसंद आया और आप उसे फिर से कैसे बना सकते हैं.
[ 0:40 ] साथ ही, ट्रेंडिंग ऑडियो और लोकप्रिय विषयों के सुझावों के बारे में जानकारी मिलने से, आप इन एलिमेंट का उपयोग कर सकते हैं, जिससे आपको और ज़्यादा फ़ीचर्स से प्रेरणा मिलेगी और आपको अपनी अगली हिट बनाने में मदद मिलेगी. हर जगह प्रेरणा मिल सकती है, लेकिन Edits में प्रेरणा ढूँढना और उस पर एक्शन लेना और भी आसान है. उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी."

